पति और बच्चों संग नए घर में शिफ्ट हुईं सनी लियोनी, इस अंदाज में किया गृह प्रवेश

गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (16:04 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने मुंबई के अंधेरी में 4 हजार स्क्वेयर फीट का एक फ्लैट खरीदा था। अब वह अपने परिवार के नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। सनी ने अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।


इस तस्वीर में सनी लियोनी अपनी पति की गोद में गृह प्रवेश करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में सनी, डेनियल के अलावा उनके तीनों बच्चे निशा, नूह और अशेर नजर आ रहे हैं।
तीसरी तस्वीर में सनी और डेनियल अपने तीनों बच्चों के साथ ज़मीन पर बैठकर पिज्जा पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, और यहां इंडिया में हमारे जीवन का एक नया अध्याय शुरू होता है, मुझे यहां बनाया गया घर और जीवन बहुत पसंद है और यह सुंदर घर हमारे तीन सुंदर बच्चों के साथ वास्तव में केक पर आइसिंग जैसा है… सतनामवाहेगुरु।'

सनी लियोनी के इस नए घर की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सनी ने ये प्रॉपर्टी अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदी है। सनी का लॉस एंजेलिस में भी एक शानदार बंगला है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी इन दिनों रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला सीजन 13' होस्ट करती नजर आ रही हैं। वह जल्द ही विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कोका कोला, रंगीला और वीरमादेवी में दिखाई देंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी