सनी लियोनी का गाना 'मधुबन' इस दिन होगा रिलीज

रविवार, 19 दिसंबर 2021 (16:39 IST)
सिंगर कनिका कपूर का नया गाना 'मधुबन' 22 दिसंबर को रिलीज होने वाला हैं। इसमें सनी लियोनी नजर आएंगी। सारेगामा और सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है।
 
सनी लियोनी ने सारेगामा ग्लोबल, कनिका कपूर और तोशी सबरी को टैग करते हुए लिखा, मधुबन के साथ पार्टी का मौसम शुरू होने दें। इस नए गाने के लिए 22 नवंबर का इंतजार कीजिये।
 
इससे पहले सनी लियोनी और कनिका कपूर सुपहहिट गाना ‘बेबी डॉल’ में काम कर चुकी है। मधुबन गाना भी सुपरहिट होने की उम्मीद है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी