सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि सुशांत जल्दी ही शादी करने वाले थे, अंकिता पहुंचीं पटना

शुक्रवार, 26 जून 2020 (12:11 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदारों ने कहा था कि सुशांत जल्दी ही शादी करने का प्लान बना रहे थे। इस बात को सुशांत के पिता ने भी कन्फर्म किया। 
 
सुशांत के पिता के अनुसार सुशांत ने उन्हें कहा था कि उनकी एक फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। उसके बाद वे शादी करने की योजना बना रहे हैं। 
 
सुशांत ने यह भी बताया कि वे शादी इस वर्ष के अंत या 2021 के शुरुआत में करेंगे। सुशांत ने यह नहीं बताया कि वे शादी किससे करने वाले हैं। 
 
सुशांत के पिता के अनुसार सुशांत जब कम उम्र के थे तब वे उनसे ज्यादा बातें नहीं करते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से वे अपनी फीलिंग अपने पिता के साथ शेयर किया करते थे। 


 
पटना गई थी अंकिता 
सुशांत के पिता सुशांत की महिला दोस्तों के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। वे केवल अंकिता लोखंडे को पहचानते थे क्योंकि सुशांत और अंकिता 6 साल तक साथ रहे। 
 
सुशांत के पिता के अनुसार अंकिता से उन्होंने पहले भी मुलाकात की थी। सुशांत की मृत्यु के बाद अंकिता उनसे मिलने पटना भी गई थी। 


 
कृति ने कहा अच्छा लड़का था सुशांत 
सुशांत के पिता के अनुसार सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान कृति सेनन उनके पास ही बैठी थी और उन्होंने कहा था कि सुशांत बहुत अच्छा लड़का था। 
 
सुशांत के पिता कृति को नहीं जानते थे। उन्हें लोगों ने बताया कि जो लड़की उनके पास बैठी थी वो कृति सेनन थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी