Bipolar Disorder से जूझ रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (18:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामला रोज नए मोड़ ले रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने सुशांत का इलाज कर रहे तीन मनोचिकित्सकों और एक मनोवैज्ञानिक से पूछताछ की। खबरों की मानें तो, सुशांत का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने पुलिस को बताया है कि वह बायपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित थे और इसकी वजह से वह काफी परेशान थे। बाकी दो डॉक्टरों ने बताया कि सुशांत काफी तनाव में थे। हालांकि, किसी डॉक्टर ने ये नहीं बताया कि सुशांत किस कारण से परेशान थे या उनके डिप्रेशन में जाने की वजह क्या थी।

आपको बता दें, बाइपोलर डिसऑर्डर एक ऐसी मानसिक बीमारी होती है, जिसमें मरीज के व्यवहार में बहुत तेजी से बदलाव आते हैं। इसमें मरीज के मन में भावनात्मक रूप से बहुत तेजी के साथ उथल पुथल होती है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, सुशांत सिंह को अपना इलाज करने वाले डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था, शायद यही वजह थी कि वो हर डॉक्टर से ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 बार मिलते थे और फिर डॉक्टर बदल दिया करते थे। सुशांत सिंह का इलाज कर रहे लगभग सभी डॉक्टर्स के मुताबिक सही समय पर अपनी दवाइयां नहीं ले रहे थे। आखिरी बार उन्होंने जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाया वो उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दे रहे थे।



लॉकडाउन की वजह से अप्रैल के बाद सुशांत सिंह ने डॉक्टर से फोन पर ही सलाह लेना शुरू कर दिया था। हालांकि डॉक्टर को लगता है कि बीते 2 या 3 महीने में सुशांत सिंह ने अपनी दवाइयां लेना भी बंद कर दिया था और साथ ही उन्हें दी जा रही जरूरी सलाह को नहीं मानते थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी