सुशांत सिंह राजपूत आ गए हैं

सुशांत सिंह राजपूत स्टारडस्ट मैगज़ीन के कवर पर इस कैप्शन के साथ हैं-  'सुशांत सिंह राजपूत आ गए हैं!' सुशांत बेहतरीन दिख रहे हैं और एक खूबसूरत टी पहने हैं जिस पर लिखा है, 'नो फोटोज़ अलाउड' (फोटो की इजाजत नहीं) जो सुशांत की कूलनेस को और बढ़ा रहा है।  सुशांत स्टारडस्ट मैगजीन के कवर पर फिलहाल चर्चा में बने हुए हैं। इस कवर को लेकर सुशांत ने ट्वीट भी किया है-  #Stardust नवंबर इश्यू, गो फोर इट।    


 


धोनी में किया कमाल 
'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की सफलता के बाद सुशांत की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। वैसे उनकी तारीफ 'काई पो चे' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' के लिए भी हो चुकी है। 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' सुशांत का अभिनय इतना जबरदस्त रहा कि यह 2016 की कुछ बेहतरीन अदाकारियों में शुमार हो गया है। खुद धोनी भी सुशांत की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। यह सब सुशांत के लिए आसान नहीं रहा। इसके लिए उन्होंने बहुत अधिक मेहनत की है। फिल्म ने बॉक्स ऑत्रफस पर कमाई भी की और और सुशांत की जमकर तारीफ भी हुई।
 
आगामी फिल्म 
सुशांत ने अपने आगामी प्रोजेक्ट 'राबता' और 'तकदुम', जिनमें क्रमश: कृति सेनन और परिणिती चोपड़ा के साथ उनकी मुख्य भूमिकाएं है, में व्यस्त हो गए हैं। सुशांत के फैंन उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें