ये अभिनेत्री निभाएंगी सोनिया गांधी का रोल

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बन रही है। फिल्म में अनुपम खेर लीड रोल निभा रहे हैं। हाल ही में उनका लुक भी जारी हुआ और अनुपम लगभग मनमोहन सिंह जैसे दिखाई दे रहे हैं। 
 
सोनिया गांधी का रोल कौन निभाएगा? यह प्रश्न तब से चर्चा में है जब से फिल्म घोषित हुई है। आखिरकार एक्ट्रेस की खोज खत्म हुई और जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट को चुन लिया गया है। 
 
यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी का रोल सुज़ैन निभाएंगी। वे ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'प्रधानमंत्री' में सोनिया का रोल अदा कर चुकी हैं। 
 
सुजैन का भारतीय फिल्म और टीवी से पुराना नाता है। वे अनीस बज्मी की फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में परेश रावल की पत्नी की भूमिका निभा चुकी हैं। रीमा कागती की 'हनीमून ट्रेवल्स प्रा.लि.' कर चुकी हैं। इसके अलावा मराठी और बंगाली की फिल्म तथा कुछ टीवी धारावाहिक भी कर चुकी हैं। 
 
फिल्म मेकर्स की ओर से इस बारे में अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार सुजैन को चुन लिया गया है क्योंकि वे हिंदी और अंग्रेजी अच्छी तरह से बोल लेती हैं और सोनिया गांधी का रोल पहले भी निभा चुकी हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी