सोशल मीडिया पर छाई 'दयाबेन' की नई तस्वीर, इस वजह से यूजर्स कर रहे दिशा वकानी के पति को ट्रोल

बुधवार, 10 नवंबर 2021 (12:36 IST)
Photo - Instagram
छोटे पर्दे के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इस रोल को बहुत ही उम्दा तरीके से दिशा वकानी निभाया करती थीं। मां बनने के बाद से ही दिशा वकानी ने इस शो से ब्रेक ले लिया है। फैंस काफी लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे हैं।

 
हाल ही में दिशा वकानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिस पर उनके फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस दिशा वकानी के पति को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। 
 
इस तस्वीर में दिशा वकानी अपनी छोटी बेटी संग नजर आ रही हैं। तस्वीर में दिशा वकानी मुस्कुराती हुई तो नजर आ रही हैं मगर वह काफी बदली-बदली भी नजर आ रही हैं। दिशा का वजन बढ़ा हुआ लग रहा है। 
 
दिशा वकानी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर उनके पति को ट्रोल कररहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि दिशा वकानी का करियर बर्बाद करने के पीछे उनके पति का हाथ हैं। कई यूजर्स का कहना है कि दिशा वकानी पति और बच्चे में ही उलझ कर रह गई हैं। 
 
बता दें कि छोटे पर्दे की दिशा बड़ी एक्ट्रेस हैं। जब वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का अहम हिस्सा हुआ करती थीं तो उनकी फीस बहुत तगड़ी थी। बताया जाता है कि वे हर एपिसोड में एक्टिंग करने के बदले में एक लाख पचास हजार रुपए लिया करती थीं। इस तरह से महीने में वे लगभग बीस लाख रुपए की कमाई कर लेती थीं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी