नवाबी अंदाज़ में मनेगा तैमूर खान का बर्थडे

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के टैडी बियर जैसे क्यूट बेबी तैमूर अली खान 20 दिसंबर को एक साल के होने वाले हैं। बेटे के पहले जन्मदिन पर जश्न तो बनता है। करीना ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि तैमूर का पहला जन्मदिन वे अपने ग्रांड पेरेंट्स और परिवार वालों के साथ मनाएंगे और यह जश्न ज़्यादा बड़ा नहीं होगा। 
 
अब खबर आई है कि वे अपने बेटे का जन्मदिन परिवार और उनके दोस्तों के साथ ही मनाने वाले हैं, लेकिन यह सेलिब्रेशन भी ग्रांड होगा। उन्होंने बर्थडे पार्टी गुड़गांव स्थित पटौदी पैलेस में प्लान की है। यह प्राइवेट पार्टी होगी जिसमें उनके परिवार के अलावा तैमूर के स्टार किड्स दोस्त भी शामिल होंगे। 
 
पूरा कपूर परिवार और खान परिवार भी शामिल होगा। नाना-नानी का परिवार एक हफ्ते पहले ही यहां पहुंच जाएगा। इनके अलावा सारा अली खान, सोहा अली खान की बिटिया इनाया नौमी, शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, करण जौहर के ट्विंस यश और रूही जौहर, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य और भी कई लोग शामिल होंगे। 
 
करीना कपूर ने कहा कि हम तैमूर के पहले बर्थडे पर कोई बॉलीवुड पार्टी आयोजित नहीं करने जा रहे है। यह उनका बेहद खास दिन है तो हम चाहते हैं कि वह अपने परिवार के साथ अपना यह दिन सेलिब्रेट करें। मां-पिता के लाड़ले और बॉलीवुड के चहेते तैमूर के जन्मदिन का इंतज़ार है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी