कियारा से लेकर परिणीति तक, शादी के बाद पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी ये एक्ट्रेसेस

WD Entertainment Desk

बुधवार, 1 नवंबर 2023 (11:54 IST)
Bollywood actresses first Karva Chauth: देशभर में 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी एक्ट्रेस ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा है।
 
कियारा आडवाणी - सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 को जैसलमेर में शादी रचाई थी। 
 
परिणीति चोपड़ा - राघव चड्ढा
परिणीति ने सितंबर 2023 में उदयपुर में राघव चड्ढा संग शादी रचाई थी।
 
अथिया शेट्टी - केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने क्रिकेटर केएल राहुल संग जनवरी 2023 में शादी की थी।
 
स्वरा भास्कर - फहद अहमद
स्वरा ने बॉयफ्रेंड फहद अहमद संग फरवरी 2023 में शादी की थी।
 
सोनाली सहगल - अशीष सजनानी
एक्ट्रेस सोनाली सहगल जून 2023 में बॉयफ्रेंड अशीष सजनानी संग शादी के बंधन में बंधी थीं।
 
हंसिका मोटवानी - साहिल कोठारी
हंसिका ने दिसंबर 2022 में बॉयफ्रेंड साहिल कोठारी संग शादी की थी।
 
शिवालिका ओबेरॉय - अभिषेक पाठक
एक्ट्रेस शिवालिका और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक ने फरवरी 2023 में शादी रचाई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी