टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी फिल्म

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (13:42 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में टाइगर एक बार फिर कृति सेनन संग मिलकर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इस वक्त यूके में चल रही हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
वहीं अब मेकर्स ने 'गणपत' का टीजर रिलीज करते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। टाइगर श्रॉफ ने गणपत का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर में टाइगर श्रॉफ शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं।
 
टीजर शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, 'तैयार रहना, भगवान के आशीर्वाद से जनता को मिलने आ रेला है गणपत। अगले क्रिसमस पर सिनेमाघरों में।' यानि इस फिल्म को देखने के लिए फैंस को 1 साल का इंतजार करना होगा। 
 
टाइगर श्रॉफ की फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में टाइगर एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे।
 
गणपत एक मेगा बजट फिल्म है, जो डिस्टोपियन थ्रिलर जॉनर की फिल्म है। फिल्म में हाई ओक्टेन एक्शन सीक्वेसेंज हैं, जो टाइगर और कृति पर फिल्माए गए हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी