ऋषभ पंत से मिलने पहुंचीं उर्वशी रौतेला! अस्पताल की तस्वीर शेयर करने पर हुईं ट्रोल

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (11:33 IST)
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बीते दिनों कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऋषभ का इलाज देहरादून में चल रहा था। अब क्रिकेटर को एयरलिफ्ट करके मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की फैंस और सेलेब्स कामना कर रहे हैं। 

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और उनकी मां ने भी ऋषभ के जल्द ठीक होनी की कामना करते हुए पोस्ट शेयर किया था। अब उर्वशी रौतेला एक बार फिर ऋषभ पंत की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की तस्वीर शेयर की है। 
 
इसी अस्पताल में ऋषभ पंत भर्ती है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि उर्वशी ऋषभ से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। लेकिन उर्वशी के यह तस्वीर शेयर करने पर कुछ यूजर्स नाराज भी हो गए हैं। वे एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 
 
यूजर्स का कहना है कि उर्वशी क्रिकेटर ऋषभ पंत के नाम के जरिए फेम कमाने का काम कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फेम कमाने का क्या घटिया तरीका है। वह एक बड़े हादसे गुजरे हैं। यह अब मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि मानसिक उत्पीड़न का मामला है।'
 
बता दें कि सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के रिलेशनशिप की खबरें खूब वायरल हुई थी। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। बीते दिनों उर्वशी और ऋषभ के बीच सोशल मीडिया पर वॉर भी छिड़ गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी