25 साल की उम्र में एआर रहमान को आते थे खुदकुशी के ख्याल

WD Entertainment Desk

शनिवार, 6 जनवरी 2024 (11:24 IST)
AR Rahman Birthday: मशहूर संगीतकार एआर रहमान 6 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रहमान का जन्म चेन्नई में हुआ था। उनका पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान है। एआर रहमान का बचपन बेहद गरीबी में बीता है। उनके जीवन में एक समय ऐसा भी था, जब वे खुद को असफल मानते थे और लगभग हर दिन खुदकुशी के बारे में सोचा करते थे।

इस बात का खुलासा एआर रहमान की बॉयोग्राफी 'नोट्स ऑफ ए ड्रीम : द ऑथराइज्ड बॉयोग्राफी ऑफ एआर रहमान' में हुआ है। इस किताब में एआर रहमान ने अपने मुश्किल दिनों और अन्य घटनाओं के बारे में बताया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARR (@arrahman)

एआर रहमान ने बताया कि 25 साल तक मैं खुदकुशी करने के बारे में सोचता था। हम में से ज्यादातर महसूस करते हैं कि यह अच्छा नहीं है, क्योंकि मेरे पिता का इंतकाल हो गया था तो एक तरह का खालीपन था... कई सारी चीजें हो रही थीं। लेकिन इन सब चीजों ने मुझे और अधिक निडर बना दिया। मौत निश्चित है। जो भी चीज बनी है उसके इस्तेमाल की अंतिम तिथि निर्धारित है तो किसी चीज से क्या डरना? 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARR (@arrahman)

बता दें कि एआर रहमान को अब तक छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो ऑस्कर पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए 17 साउथ फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। एआर रहमान का चेन्नई में अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी