वजन घटाने पर परिणीति को ये मिला!

परिणीति चोपड़ा वज़न घटा कर छरहरी हो गई हैं, लेकिन उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं। हार कर परिणीति अब 'ढिशूम' नामक फिल्म में एक गाना करने के लिए राजी हो गई हैं। इसे उनकी हताशा ही कहा जाएगा क्योंकि दर्शकों और निर्माताओं की नजर में बने रहने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। 
किसी फिल्म में आइटम नंबर करना बुरी बात नहीं है। कई नामी हीरोइन भी यह काम करती हैं, लेकिन परिणीति अपने करियर के जिस मोड़ पर खड़ी हैं उसको देखते हुए उनका यह कदम खतरनाक हो सकता है। 
 
'ढिशूम' एक्शन मूवी है। लगातार एक्शन के बीच दर्शकों को राहत देने के लिए परिणीति का यह गाना रखा जाएगा जिसमें वे वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। मुंबई स्थिति एक स्टुडियो में इस गाने को मात्र दो दिन में फिल्मा लिया जाएगा। 
 
29 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, जॉन अब्राहम और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें