जुड़वां के बाद फिर सलमान की जगह लेंगे वरुण धवन

कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि कोरियोग्राफर रेमो डिसुज़ा, सलमान खान को लेकर एक डांसिंग फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म में हीरो अपनी 9 साल की बेटी की कॉम्पिटिशन के लिए डांस सिखता है। सलमान हमेशा ही खुद के डांस स्किल्स का मज़ाक बनाते रहते हैं इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए हां कहने के बाद ना कह दिया। रेमो का नुकसान न हो इसलिए उन्होंने रेमो को 'रेस 3' में फिट कर दिया। 
 
दूसरी ओर भले ही रेमो 'रेस 3' बना रहे हैं, लेकिन वे अपनी डांस वाली फिल्म भी बनाना चाहते हैं। सलमान नहीं तो कोई और सही। खबर है कि रेमो ने अपनी डांस फिल्म के लिए वरुण धवन को अप्रोच किया। अच्छी खबर यह है कि वरुण भी इसके लिए राज़ी हो गए हैं। 
 
सूत्र के अनुसार रेमो के अप्रोच करते ही वरुण ने हां कहा। दोनों एबीसीडी 2 साथ में कर चुके हैं। सुजीत सरकार की 'अक्टोबर' के बाद वरुण अब रेमो की इस फिल्म को कर सकते हैं। 
 
यह फिल्म एबीसीडी फ्रैंचाइज़ी से कोई संबंध नहीं रखती है। यह रेमो की अलग फिल्म है जिसे सलमान के साथ वे बनाना चाहते थे, लेकिन सलमान की शुरुआत से इच्छा नहीं थी और वे वरुण की सिफारिश कर रहे थे। 
 
'जुड़वा 2' के रीमेक में भी वरुण ने सलमान की जगह ली थी। एक बार फिर वे सलमान की जगह लेने वाले हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी