खतरों के‍ खिलाड़ी 11 : खतरनाक स्टंट करते वक्त चोटिल हुए वरुण सूद, ले जाना पड़ा अस्पताल

शुक्रवार, 18 जून 2021 (13:45 IST)
रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग इन दिनों केप टाउन में चल रही हैं। शो के कंटेस्टेंट्स सेट से कई सारी तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करते रहते है। वहीं अब खतरों के खिलाड़ी के सेट से एक बुरी खबर सामने आ रही है। 

 
खबरों के अनुसार कंटेस्टेंट वरुण सूद चोटिल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक खतरनाक स्टंट करते हुए वरुण सूद तीन से चार दिन पहले चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
 
बताया जा रहा है कि वरुण को हाथ में चोट लगी थी। सभी को लग रहा था कहीं फ्रेक्चर न हुआ हो, लेकिन अस्पताल में एडमिट कराने के कुछ घंटों बाद ही वह अच्छी महसूस कर रहे थे। वरुण को 2 से 3 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह उसी दिन सेट पर जा पहुंचे।
 
बता दें कि वरुण सूद ने साल 2015 में रियलिटी शो 'रोडीज' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी नजर आएं। 
 
'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन कई फेमस सेलेब्रिटीज शामिल हुए हैं। इसमें दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, महक चहल शामिल हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी