विधु विनोद चोपड़ा के भाई का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (11:23 IST)
फिल्म निर्माता और निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा का निधन हो गया है। वह कोरोनावायरस से संक्रमित थे। वीर चोपड़ा ने अपने भाई विधु के साथ मुन्ना भाई एमबीबीएस, ब्रोकन हॉर्सेज, लगे रहो मुन्ना भाई और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में काम किया था।
 
खबरों के अनुसार वीर चोपड़ा मालदीव में वेकेशन मनाने गए थे, इस दौरान वह कोरोना से संक्रमित हो गए। जिसके बाद वीर मुंबई आ गए। वह 21 दिन तक एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती थे। वीर चोपड़ा को आईसीयू में रखा गया था। उनका ‍निधन 5 जुलाई को हुआ था। 
 
वीर चोपड़ा मिशन कश्मीर, करीब, फरारी की सवारी, एकलव्य और परिणीता जैसी फिल्मों के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं।
 
 वीर साउंड डिजाइनर नमिता नायक चोपड़ा के पति और अभिनेता अभय चोपड़ा के पिता थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी