विराट कोहली के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार मां बनेंगी अनुष्का शर्मा!

WD Entertainment Desk

शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (14:13 IST)
anushka sharma pregnant second time: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के स्टार कपल्स में से एक हैं। यह कपल अक्सर फैंस को कपल गोल देते नजर आता है। 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को एक प्यारी सी बेटी वामिका के माता-पिता बने थे।
 
वहीं अब खबर आ रही है कि अनुष्का और विराट दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का और विराट अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एक्ट्रेस अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। कपल कुछ समय बाद गुड न्यूज को दुनिया के साथ शेयर करेगा। 
 
रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अटकलों से बचने के लिए पब्लिक इवेंट्स में जाने से बच रही हैं। अटकलों से बचने के लिए वह लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं। कपल को हाल ही में एक मेटरनिटी क्लिनिक के बाहर भी स्पॉट किया गया था। 
 
दावा किया जा रहा है कि जब क्लिनिक के बाहर पैपराजी ने अनुष्का की तस्वीरें क्लिक की तो उन्होंने अनुरोध किया कि वह उनकी तस्वीरें शेयर न करें। उन्होंने वादा किया है कि वे जल्द ही ऐलान करेंगे। 
 
हालांकि अनुष्का और विराट ने इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। अनुष्का और विराट दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। उन्होंने अब तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा भी दुनिया को नहीं दिखाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी