मिस वर्ल्ड बनने से एक कदम दूर कोटा की बेटी, जानिए कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

WD Entertainment Desk

शनिवार, 31 मई 2025 (15:45 IST)
72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले 31 मई को हैदराबाद में होने जा रहा है। राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 का टॉप मॉडल चैलेंज जीतकर मिस वर्ल्ड बनने की राह में महज एक कदम दूर है। नंदिनी गुप्ता इस साल मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 
 
नंदिनी गुप्ता इससे पहले फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज अपने नाम कर चुकी है। नंदिनी ने 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनकर अपने सपनों को उड़ान दे दी थी। आइए जानते हैं कौन हैं नंदिनी गुप्ता... 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

21 साल की नंदिनी गुप्ता कोटा की रहने वाली हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता एक किसान हैं और बिजनेस भी करते है। वहीं उनकी मां रेखा हाउस वाइफ हैं। नंदिनी की एक छोटी बहन भी है। नंदिनी ने कोटा के सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है। 
 
आगे की पढ़ाई के लिए नंदिनी ने मुंबई के ITM बिजनेस स्कूल में बिजनेस मैनेजमेंट का चयन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग, स्टेज प्रजेंटेशन और सोशल वर्क करना शुरू कर दिया था। नंदिनी ने 2023 में फेमिना मिस राजस्थान और इसी साल फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी