Bigg Boss 19: इस टीवी एक्ट्रेस को मिला सलमान खान के शो का ऑफर, बोलीं- बात चल रही है...

WD Entertainment Desk

शनिवार, 31 मई 2025 (12:24 IST)
सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान जल्द ही 'बिग बॉस 19' लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' जुलाई महीने में ऑनएयर हो जाएगा। वहीं शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी हर दिन नए अपडेट आ रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस खुशी दुबे को मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया है। इस बात को खुद खुशी ने कंफर्म किया है। इंडिया फोरम संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने कोई कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं किया है। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें
 
खुशी दुबे ने कहा, जी हां, यह सच है कि मुझे शो के लिए अप्रोच किया गया है। देखते हैं। बात चल रही है। अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है। अभी बस बात चल रही है। 
 
वहीं स्प्लिट्सविला के प्रतियोगी हर्ष अरोड़ा और ये जादू है जिन्न के स्टार विक्रम सिंह चौहान से भी 'बिग बॉस 19' के मेकर्स के कॉन्टेक्ट करने की खबरें आ ही है। इतना ही नहीं सलमान खान के साथ जय हो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह के भी शो में एंट्री की खबरें आ रही है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी