अक्षय कुमार ने दिया था विवेक ओबेरॉय का साथ, जब फिल्म इंडस्ट्री ने छोड़ दिया था हाथ

WD Entertainment Desk

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (19:46 IST)
विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में शुरुआत करते ही धूम मचा दी थी और उन्हें भविष्य का सुपर सितारा माना जा रहा था। लेकिन ऐश्वर्या राय के लिए उन्होंने सलमान खान से पंगा ले लिया और इसके बाद उनके करियर पर ग्रहण लग गया। फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रकार से उनका बॉयकॉट कर दिया और वे घर बैठा दिए गए। 
 
विवेक के पास कोई काम नहीं बचा। ऐसे समय अक्षय कुमार ने मदद का हाथ उनकी ओर बढ़ाया। हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने इसका जिक्र किया है। 
 
विवेक ने कहा जब फिल्म इंडस्ट्री ने उनका साथ छोड़ दिया तब अक्षय आगे आए। एक बार उनसे मुलाकात हुई तो अक्षय ने हालचाल पूछे। विवेक तो भरे बैठे थे। सारा हाल सुना डाला। 
 
तब अक्षय ने कहा कि इन दिनों बहुत सारे शो हो रहे हैं। इसके ऑफर उनके पास आते हैं, लेकिन उनके पास इन्हें करने का समय नहीं है। अक्षय ने विवेक से कहा कि तुम्हारे गाने हिट रहे हैं और यह शो तुम कर सकते हो। मेरे पास जो भी शो का ऑफर आएगा मैं तुम तक पहुंचा दूंगा। 
 
इस बात को विवेक आज भी याद करते हैं और अक्षय की तारीफ करते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी