बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। जरीन अपने पीछे पति संजय खान और बच्चों सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायेद खान को छोड़ गई हैं।
ऐसे में कई यूजर्स के मन में सवाल उठा कि आखिर संजय खान की पत्नी का अंतिम संस्कार हिदू रीति-रिवाज से क्यों किया गया? दरअसल, जरीन खान शादी से पहले हिंदू थीं। उनका असली नाम जरीन कतरक था। शादी के बाद भी जरीन ने अपना धर्म नहीं बदला था। ऐसे में परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई भी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार ही दी।
1944 में बेंगलुरु में जन्मीं जरीन भारतीय एक्ट्रेस, इंटीरियर डिजाइनर और कुकबुक की राइटर थीं। उन्होंने 1963 में फिल्म 'तेरे घर के सामने' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपनी खूबसूरती और शांत स्वभाव के लिए जानी जाने वाली जरीन ने भारत को फैशन इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।