पीएम मोदी ने फाल्गुनी शाह को ग्रैमी जीतने पर दी बधाई

मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (17:10 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल की फाल्गुनी शाह को ग्रैमी जीतने पर बधाई दी है। फाल्गुनी ने 'ए कलरफुल वर्ल्ड' एल्बम के लिए 'बेस्ट चिल्ड्रंस म्यूजिक एल्बम' कैटेगरी का अवॉर्ड जीता। 
 
पीएम मोदी ने ट्वीट किया- ग्रैमी में सर्वश्रेष्ठ बाल संगीत एलबम का पुरस्कार जीतने पर फाल्गुनी शाह को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत शुभकामनाएं। 
न्यूयॉर्क में रहने वाली फाल्गुनी ने संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में काम किया है। सारंगी वादक और गायक उस्ताद सुल्तान खान से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा भी ली है। 
 
फाल्गुनी के इस उपलब्धि से भारतीयों में हर्ष है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी