विश्व कप 2023 : टीम इंडिया को चियर करने बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे अहमदाबाद

WD Entertainment Desk

रविवार, 19 नवंबर 2023 (17:14 IST)
World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए लाखों लोग स्टेडियम पहुंचे हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद है। 
 






शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी खान के साथ फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं। इसके अलावा सलमान खान, कटरीना कैफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी और साउथ स्टार दग्गुबाती वेंकटेश जैसे सितारे भी मैदान में मौजूद शामिल हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी