यश चोपड़ा की पत्नी पामेला का निधन, यशराज की फिल्मों में लेखक, ड्रेस डिजाइनर और सह-निर्माता के रूप में किया था काम

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (11:35 IST)
Photo credit : twitter
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी और रानी मुखर्जी की सासू मां पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। 

 
पामेला चोपड़ा ने वायआरएफ की की कई फिल्मों में लेखक, ड्रेस डिजाइनर और सह-निर्माता के रूप में भी काम किया था। हाल ही में पामेला को यश चोपड़ा के जीवन पर आधारितक एक डॉक्यूमेंट्री 'द रोमैंटिक्स' में देखा गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने पति यश चपोड़ा के सफर के बारे में बताया था। 
 
पामेला चोपड़ा आदित्य और उदय चोपड़ा की मां थीं। पामेला के पति यश चोपड़ा का निधन करीब 11 साल पहले हो गया था। फिलहाल पामेला के निधन पर परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी