जब जावेद ने करण की फिल्म में गीत लिखने से मना किया

PR

25 मई 1972 को जन्मे करण जौहर ने अपनी पहली फिल्म 15 वर्ष पूर्व कुछ कुछ होता है नाम से बनाई थी। अपनी पहली फिल्म में करण ने फूंक-फूंक कर कदम रखे और अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए तमाम बड़े लोगों को साइन किया।

उस समय शाहरुख और काजोल की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी, इसलिए इन दोनों को करण ने साइन किया। लव स्टोरी को खूब पसंद किया जा रहा था कि इसलिए करण ने एक प्रेमकथा को चुना। संगीतकार जतिन-ललित के द्वारा संगीतबद्ध किए गाने धूम मचा रहे थे इसलिए करण ने इन दोनों को बतौर संगीतकार चुना।

PR


जब गीतकार की बारी आई तो उस दौर के महंगे गीतकार जावेद अख्तर के पास करण पहुंचे। जावेद ने करण से फिल्म का नाम पूछा। जब जावेद को फिल्म का नाम कुछ कुछ होता है बताया गया तो वे नाराज हो गए, उन्हें नाम में अश्लीलता नजर आई। उन्होंने इसके आधार पर करण की फिल्म में गीत लिखने से मना कर दिया।

करण ने उन्हें समझाने की कोशिश की, वे फिल्म की कहानी सुने, फिल्म में अश्लीलता और फूहड़ता नहीं है, फिर भी जावेद तैयार नहीं हुए। हारकर करण ने जावेद के बजाय समीर से गीत लिखवाए। इस फिल्म के गाने कोई मिल गया, कुछ कुछ होता है, ये लड़का है दीवाना, लड़की बड़ी अंजानी है बेहद हिट रहे।

वेबदुनिया पर पढ़ें