मधुबाला को कौन कहता था बंदरिया?

- अलीबाबा 
मधुबाला को बॉलीवुड के इतिहास की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है। उनके सौन्दर्य को तरह-तरह की उपमाएं दी गई हैं और ये माना जाता है कि उनकी सुंदरता का बखान करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो मधुबाला को बंदरिया कहता था।



ये जनाब और कोई नहीं बल्कि उनके पति किशोर कुमार थे। मधुबाला मुंबई स्थिति बांद्रा में रहती थी। बांद्रा को सुन किशोर को बंदर याद आता था इसलिए वे बांद्रा की रहने वाली मधुबाला को अक्सर बांद्री या बंदरिया कह कर पुकारते थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें