मलाइका अरोरा को ऐसे मिला था पहला ब्रेक

Malaika Arora Birthday: 23 अक्टूबर को बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोरा 50 वर्ष की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वे लोकप्रियता में बेहद आगे हैं। मलाइका को पहला ब्रेक एमटीवी के शो 'लव लाइन' और 'स्टाइल चैक' में बतौर वीजे मिला था।

वैसे वे सबसे पहले सेवी नामक मैगजीन की कवर गर्ल बनी थीं और कवर गर्ल बनने का अवसर उन्हें संयोगवश मिला था।  मलाइका की बहन अमृता एक शूट कर रही थीं। अपनी बहन को लेने के लिए मलाइका पहुंचीं।

मलाइका पर फोटोग्राफर सुरेश नटराजन की नजर पड़ी। मलाइका में उन्हें बात नजर आई। उन्होंने मलाइका के कुछ फोटो खींचे और 'सेवी' नामक पत्रिका के संपादक को बताए जो उस समय 'कवर गर्ल' की तलाश में थे। मलाइका के फोटो उन्हें पसंद आए और उन्होंने मलाइका को कवर गर्ल बना दिया। 
 
कैमरे से मलाइका की अच्छी दोस्ती है और वे फोटोजेनिक हैं। उसी समय उन्होंने एमटीवी के लिए ऑडिशन दिया और यहां भी उन्हें सफलता मिल गई। इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन गईं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी