एन एक्शन हीरो की कहानी: फंस गया बॉलीवुड का सुपरस्टार

बुधवार, 30 नवंबर 2022 (06:51 IST)
एन एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मलाइका अरोरा पर एक आइटम नंबर फिल्माया गया है। एन एक्शन हीरो की रिलीज डेट 2 दिसम्बर 2022 है। एन एक्शन हीरो का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है। 
 
एन एक्शन हीरो की कहानी इस प्रकार है: मानव (आयुष्मान खुराना) बॉलीवुड स्टार है। फिल्मों में उसके द्वारा किए गए एक्शन को जनता बहुत पसंद करती है। एक गांव में मानव एक बार शूटिंग के लिए जाता है जहां पर विक्की नामक युवक मारा जाता है। इसके बाद से विक्की की जिंदगी में तूफान आ जाता है और पुलिस पीछे पड़ जाती है। 
 
जो जनता मानव के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मरी जाती थी वो मानव की जान के पीछे लग जाती है। मानव भाग कर विदेश पहुंच जाता है, लेकिन कुछ लोग और पुलिस वहां भी उसके पीछे पड़ी रहती है। मानव को कुछ समझ नहीं आता। वो दोहरी जिंदगी जी रहा होता है, एक स्क्रीन पर और दूसरी रियल लाइफ में। ये दोनों जिंदगी एक हो जाती है तो वह मुश्किल में फंस जाता है। कैसे वह इससे बाहर निकलता है ये 'एन एक्शन हीरो' में दिखाया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी