कलाकार : विद्या बालन, अर्जुन रामपाल, जुगल हंसराज, तोता रॉयचौधरी, मनिनि चड्ढा
विद्या सिन्हा (विद्या बालन) और उसकी बेटी मिनी (नायशा खन्ना) चंदन नगर में शांति पूर्वक जीवन जी रहे हैं। विद्या की जिंदगी सिर्फ मिनी के इर्दगिर्द घूमती है। एक दिन दु:खद घटना घटती है। मिनी का अपहरण हो जाता है। विद्या बदहवास हो जाती है। वह खुद ढूंढने निकलती है और दुर्घटना का शिकार हो जाती है जिसके कारण वह कोमा में चली जाती है। इस हिट एंड रन के मामले की जांच के लिए इंसपेक्टर इंद्रजीत सिंह (अर्जुन रामपाल) अस्पताल पहुंचता है तो उसका विद्या के अंधकार मय अतीत से सामना होता है। वह विद्या की पहचान दुर्गा रानी सिंह के रूप में करता है। 36 वर्षीय दुर्गा एक अपराधी है जिसकी तलाश पुलिस को है।