सूरमा की कहानी

बैनर : सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन्स 
निर्माता : चित्रांगदा सिंह, दीपक सिंह 
निर्देशक : शाद अली 
संगीत : शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार : दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, अंगद बेदी, विजय राज, कुलभूषण खरबंदा
रिलीज डेट : 13 जुलाई 2018
 
हिंदी फिल्म 'सूरमा' भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक है। संदीप सिंह की भूमिका दिलजीत दोसांझ ने निभाई है। 
 
हरियाणा के संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ थे। संदीप सिंह ट्रेन से यात्रा कर रहे थे तभी दुर्घटनावश गोली चल गई। यह गोली सीधे लगी संदीप सिंह की रीढ़ की हड्डी में। उस समय संदीप 2006 में जर्मनी में होने वाले हॉकी के विश्व कप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे थे।  
 
गोली लगने से उनकी हालत यह हो गई थी कि डॉक्टर्स का कहना था कि अब यह चल भी मुश्किल से पाएंगे, लेकिन संदीप सिंह तो अलग ही मिट्टी के बने थे। वे न चलने लगे बल्कि फिर से भारतीय हॉकी यीम में शामिल हो गए। 2009 में टीम के कप्तान बने। 2012 के ओलिम्पिक में भी उन्होंने हिस्सा लिया। 
 
सूरमा में संदीप सिंह के संघर्ष और फिर उठ खड़े होने की क्षमता को दर्शाया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी