जिद की कहानी

मंगलवार, 25 नवंबर 2014 (15:10 IST)
बैनर : अनुभव सिन्हा प्रोडक्शन्स प्रा. लि., बनारस मीडिया वर्क्स
निर्माता : अनुभव सिन्हा 
निर्देशक : विवेक अग्निहोत्री
संगीत : शरीब साबरी, तोषी साबरी
कलाकार : करणवीर शर्मा, मनारा, श्रद्धा दास, मोहन कपूर 
रिलीज डेट : 28 नवम्बर 2014 
 
बोल्ड ट्रेलर को लेकर चर्चित हुई जिद तीन लोगों की यात्रा को दिखाती है। तीनों संघर्ष के पथ पर हैं। जूझ रहे हैं। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है क्योंकि पीछे मुड़ कर देखना उन्हें पसंद नहीं है। 
फिल्म की शेष कहानी अगले पेज पर...



इन तीन में से एक रोहन क्राइम रिपोर्टर है। वह अपनी पर्सनल लाइफ से जूझ रहा है। उसकी मुलाकात होती है माया नामक लड़की से। माया बहुत ही कठिन परिस्थिति में फंसी हुई है। रोहन को महसूस होता है माया की मुसीबत उसकी मुसीबत से कही बड़ी है अत: वह उसकी मदद करता है। उसके साथ एक हमसफर की तरह खड़ा हो उसे मुसीबत से निजात दिलाता है।
फिल्म की शेष कहानी अगले पेज पर... 
रोहन और माया एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं, लेकिन एक ऐसा छिपा रहस्स सामने आ जाता है जो उनकी जिंदगी में भूचाल ला देता है। यह एक्सीडेंट है या मर्डर? गोआ की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई इस कहानी में प्यार, वासना और बदला है।
फिल्म का बोल्ड ट्रेलर अगले पेज पर... 

वेबदुनिया पर पढ़ें