थैंक गॉड फिल्म की कहानी: सिद्धार्थ मल्होत्रा से पाप-पुण्य का हिसाब लेंगे अजय देवगन

शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (06:57 IST)
थैंक गॉड फिल्म के कलाकार हैं अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह। थैंक गॉड फिल्म के निर्देशक हैं इंद्र कुमार। थैंक गॉड फिल्म की रिलीज डेट 25 अक्टूबर 2022 है। 


 
थैंक गॉड (Thank God Movie)  फिल्म की कहानी इस प्रकार है: अयान (सिद्धार्थ मल्होत्रा) ऐसा इंसान है जो अपनी पत्नी रूही (रकुल प्रीत सिंह) से ईर्ष्या करता है।



खूबसूरत पत्नी होने के बावजूद अन्य स्त्रियों पर बुरी निगाह डालता है। झूठ भी बोलता है। एक दिन उसका एक्सीडेंट हो जाता है और वह पहुंता है यमलोक।



उसकी मुलाकात होती है चित्रगुप्त (अजय देवगन) से। अयान के पाप-पुण्य के हिसाब का बहीखाता चित्रगुप्त खोलते हैं तो अयान घबरा जाता है। चित्रगुप्त एक ऑफर रखते हैं 'गेम ऑफ लाइफ' खेलने का। निर्देशक इंद्र कुमार ने कॉमेडी के रंग से 'थैंक गॉड' को सजाया है। 


वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी