New Tata Punch Facelift Launch : टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारत में टाटा पंच फ़ेसलिफ़्ट को आधिकारिक तौर पर लांच कर दिया है। इस अपडेटेड बी-एसयूवी की शुरुआती क़ीमत 5.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह फ़ेसलिफ़्ट पंच नए डिज़ाइन एलिमेंट्स, कई नए फ़ीचर्स और पहली बार टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश की गई है। नया टर्बो इंजन और बढ़ा हुआ फ़ीचर लिस्ट टाटा पंच फ़ेसलिफ़्ट को अपने सेग्मेंट में और ज़्यादा मज़बूत दावेदार बनाता है। इसे नए 4 प्रीमियम कलर भी मिले हैं।
इसके साथ ही इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। नई पंच में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी मिलेगी। इसके टॉप वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ को दिया जाएगा।
इसके अलावा मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा, जो 87bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है और यह सीएनजी के विकल्प में भी उपलब्ध है। इंटीरियर में ड्यूल-टोन चारकोल-ब्लू थीम है, जिसमें डैशबोर्ड और डोर पैनल पर व्हाइट इंसर्ट और एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट दिया गया है।