सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर :
यह कोर्स कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए बेहतर है। इस कोर्स में पर्सनल फाइनेंस, वेल्थ मैनेजमेंट, म्युचुअल फंड आदि की जानकारी दी जाती है। यह कोर्स करके इनमें से किसी भी क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।
CWA भी है बेहतर विकल्प :
CWA यानी कॉस्ट एंड वर्क अकाउंटेट का कोर्स सीए की तरह ही होता है। इस कोर्स को इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा कराया जाता है। इसमें पहले फाउंडेशन कोर्स, फिर इंटरमीडिएट और फिर फाइनल परीक्षा होती है। यह कोर्स करने के बाद जॉब के कई अवसर खुल जाते हैं।
कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट भी है विकल्प :
अगर आपको मैनेजमेंट अकाउंटिंग, कमर्शियल फंडामेंटल और इंडस्ट्रियल लॉ के बारे में पढ़ना है तो आप कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट चुन सकते हैं। इसमें फाइनेंस और मैनेजमेंट दोनों की पढ़ाई कराई जाती है और कोर्स पूरा होने के बाद मैनेजमेंट के क्षेत्र में आपको जॉब मिलती है।