कोंकणा सेन : बुध ने बनाया धनवान

IFM

कोंकणा सेन का जन्म दिल्ली में 3 दिसंबर 1979 को कृतिका नक्षत्र में हुआ। कृतिका नक्षत्र एवं वृषभ के चंद्रमा ने भी कोंकणा को सुंदरता प्रदान की, साथ ही पूर्ण सुख भी दिया। लेकिन इसके साथ ही यह आपको लोभी भी बनता है, अत: ध्यान रखें। कुंडली में बैठे सूर्य की स्थिति ने कोंकणा को उन्नति दिलाई।

कुंडली में विराजित मंगल की स्थिति ने आपको नीचे से ऊपर उठाया। बुध ने संपत्ति दिलाई। गुरु की स्थिति ने जहां कलाकार बनाया, वही शुक्र ने शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ आर्थिक सुख भी दिया। शनि आपको दीर्घायु बनाता है एवं राहु घमंडी बनाता है।

कोंकणा का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ जिसका भोग्यकाल 12 माह 24 दिन रहा। 27.12.1997 से राहु की महादशा चल रही है, जो 27.12.2015 तक चलेगी।

IFM
राहु की महादशा में 5.7.2012 से सूर्य की अंतर्दशा चल रही है जो 09.06.2013 तक चलेगी एवं सूर्य की अंतर्दशा में गुरु की प्रत्यंतर-दशा 05.11.2012 से 19.12.2012 तक चलेगी।

कोकना के लिए जनवरी 2013 अच्छा रहेगा। फरवरी-मार्च मध्यम रहेगा, परंतु अप्रैल 2013 तकलीफ वाला हो सकता है। मई-जून ठीक रहेंगे। जुलाई-अगस्त आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शारीरिक कष्ट के योग है। सितंबर 2013 ठीक रहेगा, नवंबर अच्छा रहेगा।

कोंकणा ने मूंगा धारण करना चाहिए, रविवार आपके लिए भाग्यशाली दिन है।

वेबदुनिया पर पढ़ें