कन्या के सूर्य ने बनाया मोदी को कटु वक्ता

PTI
देश के बहुचर्चित राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। मोदी के जन्म के समय मूल नक्षत्र विद्यमान था। मूल नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक धर्मग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार धनी, प्रसिद्ध और सुखी होता है। मोदी के जन्म के समय इसके साथ ही कन्या राशि का सूर्य भी विद्यमान था। इसी कन्या राशि के सूर्य के प्रभाव से जातक स्पष्टवादी और कटुवक्ता होता है।

यही कारण है कि नरेन्द्र मोदी अपने कटु वचनों के चलते चर्चा में रहते हैं। इसके चलते ही मोदी को गुजरात दंगे, गोधरा कांड के बाद अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। कटु वचनों के कारण मोदी को देश-विदेश में अनेक आलोचनाएँ झेलनी पड़ीं।
  मूल नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक धर्मग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार धनी, प्रसिद्ध और सुखी होता है। मोदी के जन्म के समय इसके साथ ही कन्या राशि का सूर्य भी विद्यमान था। इसी कन्या राशि के सूर्य के प्रभाव से जातक स्पष्टवादी और कटुवक्ता होता है।      


मोदी के जन्म के समय शुक्र जिस स्थान पर बैठा था, उसके प्रभाव के कारण जातक नेता अथवा वकील बनता है। वह जनता में लोकप्रिय होकर राज्य में सम्मान प्राप्त करता है। मोदी का जन्म केतु की महादशा में हुआ है। 52 वर्ष की अवस्था में मोदी पहली बार अक्टूबर 2001 में मुख्यमंत्री बने थे। उस समय मोदी की कुंडली के अनुसार राहु की महादशा और गुरु की दशा चल रही थी।

उनकी राशि पर राहु की महादशा 1 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2014 तक रहेगी। जब दूसरी बार दिसंबर 2002 में मोदी मुख्यमंत्री बने तब राहु में शनि की दशा चल रही थी। यह उनके लिए लाभदायक थी। शनि की अंतर्दशा 19 अगस्त 2004 तक रही। इसके बाद इनकी राशि पर बुध की दशा 1 मार्च 2007 तक रही, फिर केतु की दशा प्रारंभ हुई जो 19 मार्च 2008 तक चली। इसके उपरांत शुक्र की दशा 19 मार्च 2011 तक रहेगी फिर सूर्य की दशा 13 फरवरी 2012 तक चलेगी।

वर्तमान समय के अनुसार मोदी आगामी अगस्त के मध्य से सितंबर अंत तक अपने कार्यों की सफलता से प्रफुल्लित रहेंगे। अक्टूबर से दिसंबर तक विश्वास के साथ कार्य करते रहें। योजना क्रियान्वित होगी। विशेष कार्य निपटाने में सफलता प्राप्त होगी। पुराने विवादों का समाधान निकल जाएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। इससे आपका हित जुड़ा हुआ है। विरोधी पक्ष हानि पहुँचाने का पुरजोर प्रयास करेगा। सावधान रहें। मित्र वर्ग आपके सहयोग का आभार मानेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह सहित केंद्रीय स्तर के अनेक नेता मोदी के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। केंद्र पर आपके कार्यों का प्रभाव पड़ेगा और प्रशंसा के हकदार बनेंगे।

सरकार संचालन के लिए उपाय
नरेन्द्र मोदी को मूँगा, पुखराज और मोती का संयुक्त लॉकेट पहनना चाहिए। इससे विरोधी दूर रहेंगे और विवादों में राहत मिल सकती है। सरकार के सफल संचालन में भी ये प्रमुख सफलता दिलाएँगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें