सिद्धार्थ राय कपूर : हैप्पी बर्थ डे

सिद्धार्थ का जन्म 2 अगस्त 1974 को प्रीति योग में हुआ। जन्म के समय सूर्य की स्थिति सिद्धार्थ को उग्र स्वभाव का बनाती है। चन्द्र की स्थिति आर्थिक सुख देती है। चन्द्र पारिवारिक सुख के साथ संतान कष्ट दे सकता है।

कुंडली में मंगल की स्थिति के कारण सिद्धार्थ जितना परिश्रम करते है उतना फल प्राप्त नहीं होता। मंगल कुटुंब व भौतिक सुख में तकलीफ दे सकता है। बुध अन्य ग्रहों के कष्ट तो हरता है, परंतु अपने वालों से विरोध भी करा सकता है ध्यान दें अथवा बुध की शांति कराएं।

गुरु जन्म के समय शनि की राशि (कुंभ) में विराजमान होने से आर्थिक सुख देता है। परंतु कुंडली में अष्टम भाव में विराजमान होने से स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकता है।

शुक्र का बुध की राशि में रहने से भी आर्थिक सुख की प्राप्ति होती है। परंतु यह भी भविष्य में अपने वालों से विरोध करा सकता है।

शनि व्यापारिक उन्नति देता है एवं आर्थिक सुख प्रदान करता है। राहु एवं केतु भी आर्थिक सुख देते है। केतु स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकता है।

सिद्धार्थ का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ जिसका भोग्यकाल 2 वर्ष 12 माह 17 दिन रहा। 19.08.2012 से गुरु की महादशा चल रही है जो 16 वर्ष चलेगी अर्थात् 19.08.2028 तक चलेगी। गुरु में गुरु की अन्तर्दशा 07.10.2014 तक चलेगी एवं
गुरु की अन्तर्दशा में 22.07.2013 से केतु की प्रत्यंतर-दशा प्रारंभ हुई है, जो 06.09.2013 तक चलेगी।

सिद्धार्थ का अगस्त माह अच्छा रहेगा। सितंबर-अक्टूबर ठीक-ठीक रहेंगे। नवंबर में नई फिल्म के लिए कार्य की शुरुआत होगी। दिसंबर भी अच्छा रहेगा। जनवरी 2014 में व्यापार ठीक रहेगा। फरवरी-मार्च स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेंगे। अप्रैल-मई किसी नए कार्य को करने वाले रहेंगे। जून-में किसी से विवाद हो सकता है। जुलाई बहुत अच्छा जाएगा।

सिद्धार्थ को मंगलवार के दिन बड़े कार्य करना चाहिए एवं मोती व मूंगा धारण करना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें