देश में साक्षर महिलाएँ बढ़ीं

ND
2011 में भारत की जनसंख्या 17.6 प्रतिशत की दर से 18 करोड़ बढ़ी।
*ये वर्ष 1991-2001 की वृद्घि दर, 21.5 प्रतिशत से करीब 4 प्रतिशत कम है।
*भारत और चीन की आबादी का अंतर दस साल में घटकर 23 करोड़ 80 लाख से 13 करोड़ 10 लाख रह गया।
*जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहाँ देश की कुल जनसंख्या के 16 प्रतिशत लोग रहते हैं।
*सभी राज्यों की आबादी बढ़ी है। सिर्फ नगालैंड ने कमी का संकेत दर्ज किया है।
*1911 के दशक के बाद से ये पहला मौका है, जब पिछले दशक के मुकाबले 2011 की जनसंख्या में सबसे कम लोग जुड़े हैं।
*कुल आबादी में बच्चों का प्रतिशत गिरा है।
*देश का कुल लिंगानुपात 1971 से अब तक के सबसे ऊँचे स्तर 940 पर पहुँच गया है। 2001 से 7 अंक का इजाफा है।
*बच्चों का लिंगानुपात घटा। ये आजाद भारत के सबसे निचले स्तर पर है।
*पंजाब और हरियाणा में पिछले दशक में लिंगानुपात बढ़ा। लेकिन, ये अब भी पूरे देश में सबसे कम है।
*हरियाणा के झज्जर जिले में ये 774 है।
*देश में साक्षरता दर 10 प्रतिशत बढ़कर करीब 74 प्रतिशत हो गई।
*दस सालों में पुरुषों के मुकाबले करीब 24 लाख महिलाएँ ज्यादा साक्षर हुईं।
*बिहार और अरुणाचल प्रदेश में सबसे कम साक्षरता।

वेबदुनिया पर पढ़ें