chandrayaan-3 ने ISRO को पहली बार भेजा चंद्रमा का Video, देखें अद्‍भुत नजारा

रविवार, 6 अगस्त 2023 (23:57 IST)
chandrayaan 3
chandrayaan-3 big update : चंद्रयान-3 (chandrayaan-3) के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को चांद का ‘चंद्रयान-3 द्वारा देखा गया एक वीडियो जारी किया। शनिवार शाम को चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में पहुंचा था।
 
अंतरिक्ष एजेंसी ने वीडियो को कैप्शन के साथ जारी किया, ‘‘चंद्रयान -3 मिशन : चंद्रमा, जैसा कि चंद्रयान -3 द्वारा चंद्र कक्षा में प्रवेश के दौरान देखा गया। वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे हैं।
यह वीडियो रविवार देर रात होने वाली दूसरी बड़ी गतिविधि से कुछ घंटे पहले जारी किया गया।
 
साउथ पोल पर करेगा लैंड : चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं।  23 अगस्त को यह चंद्रमा पर लैंड करेगा। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। 
 
प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की रिचर्स करेंगे। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर कैसे भूकंप आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा। भाषा Edited By : Sudhir Sharma 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी