चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर बोले जाकिर हुसैन, चांद पर लहराएगा तिरंगा

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (15:10 IST)
Chandrayaan-3 : तबला वादक जाकिर हुसैन ने ‘चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जाहिर की और इसे हर भारतीय के लिए एक महान क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि वे चांद पर जा रहे हैं और उम्मीद है कि वहां हमारा झंडा लगाएंगे, जो यह साबित करेगा कि हम दुनिया में मौजूद महाशक्तियों में से एक हैं। यह एक महान क्षण और शानदार चीज है।

ALSO READ: चंद्रयान-3 के लिए सबसे बड़ा दिन, तारीख- 23 अगस्त, टाइम- शाम 5 बजकर 47 मिनट
संगीत क्षेत्र के दिग्गज ने कहा कि चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण दक्षिण-पूर्वी एशिया की तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैज्ञानिक शक्ति का एक सबूत है।
 
उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का एक महान क्षण है। इंसान पहले भी चांद पर गए हैं और मुझे खुशी है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने सिद्ध किया है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख