द्वितीय चंद्रयान मिशन 2009 में!

श्रीहरिकोटाअंतरिक्ष यान पीएसएलवी सी-11 से बुधवार सुबह भारत के पहले मानव रहित चंद्रयान प्रथम के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो अब चंद्रयान-2 मिशन की तैयारी में जुट गया है, जिसका प्रक्षेपण वर्ष 2009 के अंत अथवा 2010 के शुरू में किया जा सकता है।

इसरो अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि चंद्रयान-1 की तैयारियों के दौरान ही चंद्रयान-2 के लिए तैयार की गई परियोजना रिपोर्ट को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

नायर ने बताया कि चंद्रयान-1 में काम करने वाला दल ही चंद्रयान-2 के अभियान में भी जुटेगा और जैसे ही चंद्रयान प्रथम काम करना शुरू करेगा, चंद्रयान-2 पर भी काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम मिशन से प्राप्त आँकड़ों पर अध्ययन करने के बाद ही चंद्रयान द्वितीय के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के संबध में निर्णय लिया जाएगा। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें