छत्तीसगढ़ : कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके भाजपा में शामिल

विशेष प्रतिनिधि

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (13:07 IST)
बिलासपुर। चुनाव के समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक रामदयाल उइके पार्टी को बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं।


बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद रामदयाल उइके ने सीडी कांड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उइके ने कहा कि कांग्रेस में आज आदिवासी नेताओं का सम्मान नहीं हो रहा है।

बताया जा रहा कि हाल ही में कांग्रेस ने चुनाव के लिए जो सात सदस्यीय कमेटी बनाई थी, उसमें अपना नाम नहीं होने से रामदयाल उइके पार्टी से नाराज चल रहे थे, वहीं उइके के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे घर वापसी बताया है। उइके 18 साल पहले भाजपा में थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी