गेवरारोड से बिलासपुर के बीच नियमित पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाता है। रोज की तरह मंगलवार को भी गेवरारोड से सवारी लेकर ट्रेन बिलासपुर की ओर रवाना हुई। शाम चार बजे जैसे ही ट्रेन लालखदान सबवे के पास पहुंची थी तभी उसी ट्रैक पर सामने खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।