दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (15:52 IST)
Chhatisgarh Viral news : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दीपावली के दिन एक किसान अपनी बेटी के साथ बोरे में सिक्के लेकर दो पहिया खरीदने पहुंचा। उसने एक स्कूटी पसंद की और सिक्कों से भरी बोरी शो रूम संचालक को थमा दी। शोरूम संचालक ने व्यस्त समय में भी सहृदयता दिखाते हुए न सिर्फ किसान स्कूटी दी बल्कि गिफ्ट देकर उसकी खुशी को दोगुना कर दिया।
 
इतने सिक्के देख शोरूम संचालक हैरान रह गया। फिर उन्होंने अपने स्टाफ से सिक्के गिनने को कहा। इसके बाद उन्होंने स्कूटी डिलवरी की कार्रवाई पूरी कर स्कूटी की चाबी किसान और उसकी बेटी को सौंप दी। अपने सपने का पूरा होते देख किसान की आंखों से आंसू छलक पड़े।
 
होंडा शो रूम के संचालक आनंद गुप्ता के अनु्सार, जशपुर जिले के केसरा का किसान बजरंग भगत (50 वर्ष) अपनी बेटी चंपा भगत (22 वर्ष) के साथ एक्टिवा लेने के लिए उनके शो रूम में आया था। बजरंग के हाथों में एक प्लास्टिक की बोरी थी। शो रूम के अंदर आ कर चंपा भगत ने एक स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई।
 
दीपावली के दिन शो रूम में काफी भीड़ थी। शो रूम के कर्मचारियों ने बजरंग भगत और चंपा को स्कूटी दिखाई। चंपा ने एक स्कूटी पसंद की। इसके बाद बजरंग ने हाथ में पकड़े हुए सिक्के से भरे बोरे को कर्मचारी को दे दिया। कर्मचारियों ने सिक्कों से भरे बोरे को देख वह हैरान रह गया और उसने शो रूम के संचालक को मामले की जानकारी दी।
 
इस पर आनंद ने बजरंग को बुलाकर उससे बात की। बजरंन ने शोरूम संचालक को बताया कि उसकी आमदनी कम है। उसने 10-10 रुपए के 40,000 के सिक्के जमा किए थे। उन्हें किसान से सिक्के लेने में कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने किसान के सामने सिक्कों की गिनती कराई और पेपर तैयार करा कर वाहन की चाबी किसान और उनकी बेटी को सौंप दी गई।
 
किसान को कंपनी की योजना के अनुसार स्कूटी के साथ बजरंग को एक स्क्रेच कार्ड भी दिया गया। इस स्क्रेच कार्ड में उन्होनें एक मिक्सर ग्राइंडर भी जीता।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी