चाचा नेहरू का बाल प्रेम

घरेलू हवाई यातायात में अक्टूबर के दौरान करीब 4.64 लाख यात्रियों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में अधिसूचित घरेलू विमानन कंपनियों ने 39.69 लाख यात्रियों को हवाई सैर कराई, सितंबर में घरेलू रूटों पर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या केवल 35.05 लाख थी।

समीक्षाधीन माह में जेट एयरवेज और उसकी अनुषंगी जेटलाइट ने करीब 11 लाख यात्रियों को हवाई सैर कराई, जबकि किंगफिशर से 8.23 लाख यात्रियों ने हवाई या़त्रा की।

वहीं, एयर इंडिया ने 7.40 लाख, इंडिगो ने 5.40 लाख और स्पाइजेट ने 4.91 लाख यात्रियों को हवाई यात्रा कराई। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें