इसी दौरे में पंडितजी बालिका विद्यापीठ भी गए। मैं पिलानी का एकमात्र स्टूडियो चलाता था और प्रेस फोटोग्राफरों में शामिल था। बालिकाएं नारे लगा रही थीं। एक नारा लगा, 'भारत माता की जय'।
नेहरूजी बोले, लड़कियों बताओ यह भारत माता कौन है। गुमसुम बालिकाओं ने अपनी शिक्षिकाओं की ओर देखा।
'अरे, उन्हें भी कहां मालूम। वास्तव में हमारा देश और उसके सारे निवासी ही भारत माता हैं।' इसके बाद यही बात नेहरूजी ने कई और जगह भी कही।