नाच गाने के साथ हुआ का Commonwealth Games का समापन समारोह, देखिए Pictures और Video

मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (13:01 IST)
बर्मिंघम: भांगड़ा की थाप से लेकर 'अपाचे इंडियन' के दमदार प्रदर्शन नं यहां के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में अपने रंग बिखेरे जिसके साथ ही चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में मिलने के वादे के साथ खिलाड़ियों ने 11 दिन तक चले इन खेलों को अलविदा कहा।

There we go.

The Commonwealth Flag has been lowered, and handed over to Team Australia, signifying the end of Birmingham 2022 Commonwealth Games@CommGamesAUS #BIRMINGHAM #Birmingham2022 pic.twitter.com/aeNjw4V071

— Birmingham 2022 (@birminghamcg22) August 8, 2022
बर्मिंघम खेलों में 72 देशों के 4500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत ने कुल 61 पदक जीते जो चार साल पहले गोल्ड कोस्ट में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों से पांच कम हैं।

Simmer down and listen in. What a team-up this was by artists from across the Midlands.

Follow the ceremony https://t.co/8u2EKSwAjk@Jaykae10 + @mahalia + @lotto_ash pic.twitter.com/YYe3GeGg1s

— Birmingham 2022 (@birminghamcg22) August 8, 2022
परंपरा के अनुसार राष्ट्रमंडल खेल महासंघ का ध्वज उतार कर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को सौंपा गया जो 2026 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। प्रिंस एडवर्ड ने बर्मिंघम 2022 खेलों के समापन की घोषणा की और 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को औपचारिक निमंत्रण सौंपा।

Birmingham was the third most bombed City during World War Two - but from the rubble came hope.

To the soundtrack of 100 Mile High City from Solihull band @OCSmusic, we see the city recovering from the ruins as the Closing Ceremony gets underway!#B2022 #CommonwealthGames pic.twitter.com/FYJDLANj76

— Birmingham 2022 (@birminghamcg22) August 8, 2022
उन्होंने कहा, ‘‘आपने हमें प्रेरित किया और संभवतः आने वाली पीढ़ियों को भी। आपने दिखाया कि क्या चीज हमें एकजुट कर सकती है। हमारी संरक्षक महारानी की तरफ से मैं बर्मिंघम 2022 खेलों के समापन की घोषणा करता हूं।’’

Glimpse of the Commonwealth Games 2022 #ClosingCeremony #TeamIndia | #CWG2022 | #B2022 pic.twitter.com/01gYvP4gKi

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 9, 2022
खेलों के समापन की घोषणा के साथ ही बर्मिंघम का आकाश आतिशबाजी से नहा गया।समापन समारोह का आकर्षण भांगड़ा और भारतीय मूल के गायक स्टीवन कपूर रहे जो ‘अपाचे इंडियन’ के नाम से मशहूर हैं। उनके दिलकश प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह दिया।

By order of the Peaky Blinders!

Ballet Dance company @Rambertdance pay tribute to the famous gangsters of Small Heath and one of Birmingham's most recent success stories. #B2022 #CommonwealthGames pic.twitter.com/50eIcYWSdD

— Birmingham 2022 (@birminghamcg22) August 8, 2022
‘अपाचे इंडियन’ के प्रदर्शन के बाद मॉडल नीलम गिल ने अपनी प्रस्तुति दी। इस बीच खचाखच भरे स्टेडियम में संगीत समूह पंजाबी एमसी ‘मुंडिया तू बच के’ गीत बजा रहा था।

 Golden performance

Walsall-born superstar Goldie and Wolverhampton's Beverley Knight come together to perform Inner City Life. Fair to say, spectators in Victoria Square enjoyed that one!#ClosingCeremony #Birmingham@MRGOLDIE + @Beverleyknight pic.twitter.com/VIuPMvfaqI

— Birmingham 2022 (@birminghamcg22) August 8, 2022
संगीत के दिग्गज गोल्डी और बेवर्ली नाइट ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया। ट्रांसजेंडर ब्रिटिश मॉडल तलुलाह ईव ने नए रोमांटिक युग और बर्मिंघम समलैंगिक संस्कृति के बारे में बताया।

Boom-Shack-a-lack!

You can download and listen to all the music from tonight's Closing Ceremony on Spotify.

https://t.co/yWRb4Vaojn pic.twitter.com/0o911N7UhY

— Birmingham 2022 (@birminghamcg22) August 8, 2022
संगीत कार्यक्रम के बाद राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन और बर्मिंघम 2022 के सीईओ मार्टिन ग्रीन ने विदाई भाषण दिए।

What a way to bring it all to an end!

Thank you, Birmingham. Thank you, thank you, thank you!@ozzyosbourne @tonyiommi @wakemanofficial#B2022 #ClosingCeremony #CommonwealthGames pic.twitter.com/2UoSFrqoeH

— Birmingham 2022 (@birminghamcg22) August 8, 2022
मार्टिन ने कहा, ‘‘समापन समारोह बेजोड़ राष्ट्रमंडल खेलों का उत्कृष्ट जश्न रहा जिसमें बर्मिंघम के सर्वश्रेष्ठ को प्रदर्शित किया गया। हम 11 दिन तक चले राष्ट्रमंडल खेलों के अभूतपूर्व आयोजन का गवाह रहे और समापन समारोह इस विशेष प्रतियोगिता का शानदार अंत रहा।’’

स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने भारतीय दल का नेतृत्व किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी बड़ी कम संख्या में यहां पहुंचे थे।भारतीय दल के स्टेडियम में पहुंचते ही संगीत समूह पंजाबी एमसी ने ‘मुंडिया तू बच के’ बजाना शुरू कर दिया जिस पर खिलाड़ी भी थिरकने लगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी