भारोत्तोलन में आ जाता एक और मेडल लेकिन नहीं जीत पाए अजेय

सोमवार, 1 अगस्त 2022 (18:24 IST)
बर्मिंघम: स्नैच में कम भार उठाने और क्लीन एवं जर्क में गलती का खामियाजा अजय सिंह (81 किग्रा) को सोमवार को यहां उठाना पड़ा जब यह भारोत्तोलक पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेते हुए मामूली अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गया।

पच्चीस साल के अजय पुरुषों की 81 किग्रा स्पर्धा में कुल 319 किग्रा (143 किग्रा और 176 किग्रा) वजन उठाकर चौथे स्थान पर रहे।

We are proud of you Ajay Singh. #CWG2022 #weightlifting #Birmingham22 pic.twitter.com/93RPmeNBhd

— Ujjwal sapra (@ujjwal_sapra) August 1, 2022
घरेलू दर्शकों को इंग्लैंड के क्रिस मरे ने निराश नहीं किया और कुल 325 किग्रा (144 किग्रा और 181 किग्रा) वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

ऑस्ट्रेलिया के काइल ब्रूस ने कुल 323 किग्रा (143 किग्रा और 180 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक जीता जबकि कनाडा के निकोलस वाचोन ने 320 किग्रा (140 किग्रा और 180 किग्रा) वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Weightlifting

Hard luck! After an intense battle, Ajay Singh Thakur  misses out on 81kg bronze medal by a margin of 1kg.

Well Played Champ after Shoulder Recovery#CommonwealthGames pic.twitter.com/UdssOS22wf

— Ajay Meera Shivajirao Gaikwad  (@AjayG_Speaks) August 1, 2022
अजय की शुरुआत धीमी रही। उन्हें शुरूआती स्नैच प्रयास में संतुलन हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। भारतीय भारोत्तोलक बोर्ड खत्म होने से कुछ ही पहले रुक गया और तीन में से एक जज ने लाल बत्ती जला दी लेकिन 137 किग्रा के उनके प्रयास को अंततः वैध माना गया।

अजय ने दूसरे प्रयास में 140 किग्रा और फिर 143 किग्रा वजन उठाया जिससे वह स्नैच वर्ग समाप्त होने के बाद ब्रूस के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर थे। स्नैच में उनका तीसरा प्रयास हालांकि उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड से चार किलोग्राम कम था।

क्लीन एवं जर्क में अजय ने 172 किग्रा के साथ शुरुआत की और फथ्र चार किग्रा वजन उठाकर 176 किग्रा वजन उठाया। उन्हें दूसरे प्रयास को सफल बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Next attempt is going to be 180Kg

Soldier is fighting v hard !!! Back him with prayers

What a cclose fight ! He needs billions prayers

Har Har Mahadev #Cheer4India #TeamIndia #CWG2022India #B2022 #CommonwealthGames2022 #AjaySingh pic.twitter.com/l3jFRAC9Ib

— StanningDivya (@StanningDivya) August 1, 2022
अजय, ब्रूस, मरे और वाचोन के बीच शीर्ष तीन स्थान के लिए चौतरफा लड़ाई थी। अंत में स्नैच में कम वजन उठाने और क्लीन एवं जर्क में अंतिम प्रयास में 180 किग्रा का असफल प्रयास अजय को महंगा पड़ा और वह पोडियम पर जगह बनाने से चूक गए। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी