सिंधू से लेकर श्रीकांत तक, बैडमिंटन में मिली जीत ही जीत

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (20:12 IST)
बर्मिंघम: भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को महिला एवं पुरुष एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी, जबकि त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीनाथ की जोड़ी महिला युगल क्वार्टरफाइनल में कदम रखा।

गोल्डकोस्ट 2018 खेलों की रजत पदक विजेता सिंधु ने शीर्ष-16 मैच में युगांडा की हसीना कोबुगाबे को 21-10, 21-9 के सीधे गेमों में मात दी।

#Badminton Update

Round of 16: Women's Singles@Pvsindhu1 wins 21-10, 21-9bagainst Kobugabe (Uganda) and marches into to Quarterfinals

All the best Champ #Cheer4India#India4CWG2022 pic.twitter.com/LTokVZ79Hf

— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022
दूसरी ओर, थॉमस कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीकांत ने प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में श्रीलंका के दुमिंदु आबेविक्रम को 21-9, 21-12 से हराया।

इससे पहले, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने मौरिशियस की जेमिमाह लियुंग फोर सांग और गणेशा मुंगराह को मात देकर शीर्ष-8 में कदम रखा था।त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने जेमिमाह-गणेशा को आसानी के साथ 21-2, 21-4 से हराया था।(वार्ता)

#Badminton Update

Round of 16: Men's Singles

Srikanth won against Abheywickrama (Srilanka) 21-9, 21-12. With this, he has entered the Quarterfinals

Well done Champ!#Cheer4India#India4CWG2022 pic.twitter.com/bP1Mpi4QvF

— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी