पहलवान विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड मेडल, मिली एकतरफा जीत

शनिवार, 6 अगस्त 2022 (22:32 IST)
पहलवान विनेश फोगाट ने श्रीलंका की पहलवान को बेहद आसानी से 4-0 से हरा दिया। यह जीत विनेश फोगाट के लिए खासी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले ओलंपिक में वह जल्द बहार हो गई थी और मानसिक रूप से टूट भी चुकी थी।

राष्ट्रमंडल खेल 2014 और 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने महिला 53 किग्रा फाइनल में श्रीलंका की चमोदया केशानी को चित्त (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता। विनेश ने चमोदया को एकतरफा मुकाबले में पहले टेकडाउन करके चार पॉइंट बनाये, और फिर दोनों कंधे ज़मीन से मिलाकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक पूरी की।

GOLD HATTRICK FOR VINESH @Phogat_Vinesh has scripted history yet again, from being the st Indian woman  to win GOLD at both CWG & Asian Games, to becoming the st Indian woman  to bag 3 consecutive GOLDat #CommonwealthGames

GOLD by VICTORY BY FALL
1/1 pic.twitter.com/CeeGYqJ0RT

— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022
इससे पहले पहलवान पूजा गहलोत ने 50 किग्रा के कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफेक को मात दी।क्रिस्टेल ने मैच की शुरुआत में पूजा को टेकडाउन करके दो अंक हासिल कर लिये थे, लेकिन पूजा ने उन्हें गटरेंच करके पहले 10 पॉइंट लिये, और फिर टेकडाउन के दो पॉइंट के साथ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कांस्य पदक जीता।

Team India’s Pooja Gehlot breezes past her  opponent to secure a  in the Womens Freestyle 50KG  #ekindiateamindia #b2022 pic.twitter.com/4EHqItCeFc

— Team India (@WeAreTeamIndia) August 6, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी